Shahjahnpur News: गंदे शौचालयों से स्वास्थ्य पर खतरा, सुरक्षित शौचालय का संकल्प अधूरा
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर-पुवायां। सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य। विश्व शौचालय दिवस की इस साल की थीम स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य के बीच संबंध को रेखांकित करती है, लेकिन जिले में सार्वजनिक शौचालयों की हालत इस संकल्प से उलट है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई शौचालय गंदगी से पटे हैं। कहीं सफाई नहीं होती तो कहीं शराब की खाली बोतलें और पाउच पड़े हैं। इन हालात में शौचालयों का इस्तेमाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। शहर के जेल रोड पर बीएसए कार्यालय के पास बने शौचालय से दूर तक दुर्गंध आती है। जेल के पास और एसई कार्यालय के सामने स्थित शौचालयों की हालत भी खराब है। राहगीरों को इनके आसपास से गुजरते समय नाक बंद करनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्र में पुवायां के राजा मार्केट में कोतवाली के सामने बने सामुदायिक शौचालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.