शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल कम होने का नाम नही ले रहा है, लेकिन रविवार से स्थिर बना हुआ है। तटवर्ती क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी का दबाव अभी भी बना हुआ है। स्टेट हाइवे समेत सम्पर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी नदी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, लेकिन बीती रात से जलस्तर स्थिर बना हुआ है। इसके बावजूद निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों की समस्याएं बनी हुई हैं। स्टेट हाईवे पर लगभग डेढ़ फीट गहराई के साथ पानी तेज बहाव में गुजर रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित ...