Shahjahnpur News: गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में कंडक्टर विपिन और हेल्पर कौशल की मौत के मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश तेज
शाहजहांपुर, नवम्बर 11 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर ग्राम ढका उजेरा के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश तेज हो गई है। हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए कोतवाली पुलिस ने यूपीडा से सीसीटीवी फुटेज देखने और प्राप्त करने की अनुमति मांगी है। बता दें कि आठ नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम ढका उजेरा के पास हादसा हुआ था। इसमें बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा निवासी 50 वर्षीय कंडक्टर विपिन यादव और गया जिले के निवासी करीब 35 वर्षीय हेल्पर कौशल साह की मौत हो गई थी। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस को उम्मीद है कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर, उसकी पहचान और घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.