Shahjahnpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तार चोरी करते युवक को पकड़ा, दो साथी फरार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर पीटीजेड पोल के बॉक्स से तार चोरी करते एक युवक को पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के तार और तार काटने वाला प्लास बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। एक्सप्रेसवे के ग्रुप-दो में उपघटना प्रबंधक ललित मिश्रा पेट्रोलिंग टीम के साथ किलोमीटर संख्या 231.900 पर पहुंचे। वहां तीन लोग पीटीजेड पोल के स्ट्रक्चर पर चढ़कर बॉक्स खोल रहे थे और उसमें लगे तार काट रहे थे। टीम को देखकर तीनों तार लेकर सर्विस रोड पर खड़ी बाइक की ओर भागे। पीछा कर टीम ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पकड़े गए युवक की पहचान बदायूं जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.