शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे गढ़िया रंगीन और मदनापुर के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पिता और उनकी छह साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान संभल जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी गिरी चंद और उनकी छह वर्षीय बेटी निहारिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरी चंद परिवार के साथ जौनपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे। ट्...