शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। थाना जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम सेहजना के पास गंगा एक्सप्रेसवे और अतिवरा फ्लाईओवर से सेहजना जाने वाले सर्विस रोड के बीच बकरी चरा रहे बच्चों ने मिट्टी में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना जलालाबाद पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दधपा बिगहा गांव के समीप बतरे नदी से अधेड़ का शव बरामद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद स...