शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के अधिकांश भाजपा पार्षदों का कथित तौर पर गंगा जल हाथ में लेकर निगम की कमाई में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की कसम खाने वाला वीडियो नौ महीने बाद दोबारा वायरल होने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का दावा भी किया जा रहा है। पार्टी ने अब मामले की जांच कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नवंबर 2025 का है। उस समय नगर निगम में लाइटों की मरम्मत का काम करने वाली ई स्मार्ट कंपनी का ठेका निरस्त किए जाने के बाद पार्षदों के समर्थन से उसे दोबारा बहाल कराया गया था। इसी दौरान का वीडियो होने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है。 यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गंगा जल हाथ म...