शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना पुलिस ने खोखे से सामान और रुपये चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1260 रुपये नकद, बैटरी और चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने मिर्जापुर थाने में तहरीर देकर खोखे से सामान और रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 216/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में संतोष समेत चार आरोपियों को वांछित किया गया था। सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राम धियरपुरा से दोपहर 12:58 बजे चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत पुत्र बादशाह निवासी धियरपुरा तथा अवनीश...