Shahjahnpur News: खोखे का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां निवासी शश्विंद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खुटार-पुवायां हाईवे पर रामपुर कलां स्थित सिद्ध बाबा स्थान के पास उसका खोखा है। सोमवार शाम वह खोखा बंद कर घर चला गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खिड़की खुली और सामान बिखरा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर गोलक में रखी करीब 350 रुपये की नकदी, पान मसाला, सिगरेट और अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। रामपुर कलां में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.