Shahjahnpur News: खोखा तोड़कर दस हजार का सामान चोरी, दी तहरीर
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला पटवा वार्ड निवासी रामकृष्ण ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मुख्य चौराहे पर वाजपेयी मार्केट के पास उनका कॉस्मेटिक सामान का खोखा है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने खोखे की फंटी उखाड़कर करीब 10 हजार रुपये का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.