शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। खेत से चोरी हुए सात सोलर पैनलों की चोरी का मदनापुर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के पैनलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो साथी मौके से फरार हो गए। केशौपुर गौटिया निवासी रतनपाल ने 14 जुलाई को खेत से सात सोलर पैनल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के पास एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। ऑटो की छत पर बंधे लुम सोलार कंपनी के सात सोलर पैनल बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सोलर पैनल की चोरी में दो गिरफ्तार पुलिस ने ऑटो सवार विपिन निवासी कुडरी थाना जलालाबाद, पिंकू उर्फ पिंटू निवासी तारापुर थाना मिर्जापुर और मीनू सिंह निवासी बारिया थाना म...