शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। तेज हवा और भारी बारिश से गिरी धान की फसल अब किसानों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। पीरी गांव में लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से कई किसानों का धान खेत में ही अंकुरित होने लगा है। फसल काटने में भी किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों उमेश, ओमेंद्र, अमित, नरवीर, कमलेश, जयवीर, बृजलाल, वीरेंद्र, पप्पू, अंकुर और सुरेंद्र आदि ने बताया कि बारिश और जलभराव से उनकी धान की फसल का काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरा होने के कारण कटी फसल निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं खड़ी गिरी फसल में दाने अंकुरित होने लगे हैं, जिससे उपज और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तेज हवा के बाद हुई बारिश से 150 बीघा फसल जलमग्न किसानों का कहना है कि अभी तक गांव में लेखप...