शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह चांदपुर गांव के दक्षिण स्थित महेश बाबा स्थान के पास किसान राहुल दीक्षित के गन्ने के खेत में आवारा पशु के अवशेष मिलने से तेंदुए के शिकार किए जाने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा खेतों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी। ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले इसी इलाके में बाइक सवार को तेंदुआ सड़क पार करते दिखाई दिया था। इससे कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा। लगातार गतिविधियां सामने आने से किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। रेंजर दिनेश वडोला ने बताया कि गन्ने के खेत से बदबू आ रही है। टीम लगातार निगरानी कर रह...