Shahjahnpur News: खेत में बने कुएं में गिरा जंगली सूअर
शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव सौंफरी में रविवार रात खेत के कुएं में गिरी जंगली मादा सूअर को वन विभाग की टीम ने सोमवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुबह खेत पर पहुंचे सुनील मिश्रा के बेटे सूरज ने कुएं में सूअर को देखकर पुलिस की 112 सेवा और वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा रोहित पांडेय के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि रेस्क्यू सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.