Shahjahnpur News: खेत में पानी लगा रहे युवक का मोबाइल छीना, पकड़ा
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: तिलहर। खेत में पानी लगा रहे युवक से मोबाइल फोन छीनकर ले गए एक बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोपालपुर गांव निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने खेत मे पानी लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगा होने के कारण बाइक का नंबर वह नहीं देख सका। सूचना पर कोतवाल प्रभाष चंद्र ने पुलिस टीम लगाई पुलिस ने रोजा क्षेत्र निवासी एक बाल अपचारी को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल गृह भेज दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.