Shahjahnpur News: खेत में पशु भगाने के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। आवारा पशुओं को खेत से भगाने के विवाद में चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बे के मोहल्ला ताजपुर निवासी झंडू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जून की रात वह खेत पर पशुओं को भगाने गया था। आरोप है कि ओमकार ने उन पर अपने खेत में पशु भगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ओमकार, अवनीश, मदारा और पंकज ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने पहुंचे उनके पुत्र अवनीश और माइकल से भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.