शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर के ऊपर एक तार भी पड़ा हुआ था। युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोबरसंडा गांव निवासी 35 वर्षीय जय जय राम वर्मा सोमवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें परासीन गांव के पुष्पेंद्र के खेत के पास पड़ा हुआ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। उनके शरीर के ऊपर एक तार भी पड़ा हुआ था लेकिन गांव में चर्चा है कि तार में बिजली करंट नहीं था। परिवार के लोगों ने हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव एवं एसआई मोहित तंवर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की और जय जय राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए...