Shahjahnpur News: खेत जोतने के बाद भी नहीं मिला दो साल का ठेका, कब्जा छोड़ने से इनकार
शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर रूरा निवासिनी सिमरन कौर पुत्री लखविंदर सिंह ने रविवार को खुटार थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसने अपने ताऊ गुरुचरण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह को खेत पटके पर दिया था। आरोप है कि गुरुचरण सिंह पिछले चार वर्षों से खेत की जुताई कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने केवल एक वर्ष का ही ठेका दिया। पिछले दो वर्षों से न तो ठेके की रकम दी गई और न ही खेत पर अपना कब्जा छोड़ा जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह ठेके की रकम मांगती हैं या खेत खाली करने के लिए कहती हैं तो उसके ताऊ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.