शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव मलरिया मिर्जापुर में रविवार शाम खेत पर जा रहे बुजुर्ग की सड़क किनारे नाले में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद वह गहरे नाले में जा गिरे। नाले में पानी अधिक होने के कारण काफी प्रयास के बावजूद वह बाहर नहीं निकल सके। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: डबरी में डूबने से किशोर की मौत हादसे के समय ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी जवाहर (62) रविवार शाम खेत की ओर जा रहे थे। गांव के पास सड़क किनारे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरे। पानी अधिक होने के चलते वह डूब गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाले में उतरकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत ह...