Shahjahnpur News: खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर किसान को पीटा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: बंडा। खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर दो लोगों ने किसान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बंडा क्षेत्र के गांव कैथ निवासी जयजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका खेत गांव सुहेला निवासी गुरु प्रताप सिंह के खेत के पास है। आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उसके खेत की मेड़ काट देता है। 16 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे वह खेत देखने पहुंचा तो मेड़ कटी मिली। विरोध करने पर गुरु प्रताप सिंह और सुच्चा सिंह ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.