शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: बंडा। खेत की पैमाइश के बाद लगाई गई मेड़बंदी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लखीमपुर खीरी के थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव जहांनपुर निवासी रुकम केस ने बताया कि बंडा क्षेत्र के गांव शिवपुरी खंजी स्थित उसकी जमीन की 21 जुलाई को शासन के आदेश पर राजस्व विभाग ने पैमाइश कराई थी। इसके बाद खेत की मेड़बंदी कर सीमेंट के पोल गाड़कर तार लगाए गए थे। आरोप है कि बीती रात रामलड़ैते, राजेंद्र, डालचंद, परमजीत समेत सात लोगों ने पोल उखाड़ दिए और तार भी उठा ले गए। सू यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मेड़ तोड़ने, धमकाने में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...