शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: तिलहर। घर-घर पेयजल की सुविधा के लिए पाइप लाइन तो डालने को लेकर खोदी गई सड़के काफी समय बाद भी ठीक नहीं की गई। अब इन सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुसीबत और परेशानी का कारण बन गया है। खुदी पड़ी सड़कों के कारण जाम की समस्या भी बन रही है। बीते कई महीनो से जल निगम के द्वारा घर-घर पेयजल की पाइपलाइन डालने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों सहित गलियों की खुदाई की जा रही है। हाल इतना बुरा है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। बाजार एवं स्टेशन को जाने वाली नगर की प्रमुख सड़क बीते कुछ दिन पहले पाइपलाइन डालने के लिए को दी गई थी लेकिन इस सड़क को ठीक नहीं किया गया।

खुदी पड़ी सड़कों की समस्या लोगों को प्रमुख स्थानों पर जाने के लिए एवं घरेलू कार्यों से बाजार जाने के लिए यही सड़क प्रमुख है जि...