Shahjahnpur News: खुदागंज में सुबह की रोस्टिंग से बढ़ी परेशानी, समय बदलने की उठी मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। खुदागंज क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर में 22.30 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन नियमित कटौती और बार-बार शटडाउन से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सुबह करीब आठ बजे रोस्टिंग की जा रही है, जबकि सुबह सात से नौ बजे के बीच बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोग, डॉक्टर, शिक्षक और अन्य कर्मचारी पानी की कमी व बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहने के कारण परेशानी झेल रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.