Shahjahnpur News: खुदागंज में देवा नदी का जलस्तर घटा
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र में देवा नदी का जलस्तर घटने के बाद नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब नदी का पानी घटकर अपनी सामान्य सीमा के आसपास पहुंच गया है। जलस्तर कम होने से फिलहाल बाढ़ जैसे हालात का खतरा टलता नजर आ रहा है। हालांकि नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और बारिश होने की स्थिति में फिर से जलस्तर बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था, फिलहाल पानी कम होने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन कल हुई अचानक बारिश ने लोगों की चिंता फिर से बढ़ा दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.