Shahjahnpur News: खुदागंज में गाय को पीटने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नेत्रपाल पुत्र लालता प्रसाद पर उनकी पालतू गाय को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। तहरीर में रामऔतार ने बताया कि उनकी गाय अचानक खुलकर नेत्रपाल के घर चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद नेत्रपाल ने गाय को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बकरी के खेत में जाने के विवाद में पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.