शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जलालपुर की जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस दीपपुर होते हुए मुख्य चौराहा खुदागंज पहुचा जहां से खानपुर खरमासी स्थित मजार शरीफ पर संपन्न हुआ। इस दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' की सदाएं बुलंद होती रहीं। जुलूस में जलालपुर मदरसा सूफी इत्दार आलम के प्रबंधक फैजान आलम उर्फ बब्बर सहित मदरसा अकवरी, देवरास, कुरगांव, गैली समेत आसपास के कई गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जामा मस्जिद के मौलाना दिलशाद ने इस्लामी झंडारोहण के बाद जुलूस को रवाना किया।इस यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारह रबीउल अव्वल पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी अवसर...