Shahjahnpur News: खुदागंज कटरा स्टेट हाईवे पर आवारा गोवंश का कब्जा
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। खुदागंज-कटरा मार्ग स्थित एनएच-730 पर अकबरी, कमलापुर और कसरक के बीच शाम होते ही बड़ी संख्या में गोवंश सड़क पर बैठ जाते हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है तथा हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सावन माह में यही मार्ग पांचाल घाट जाने वाले कांवड़ियों का प्रमुख रास्ता है, जिससे दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर बैठे गोवंश बड़ा खतरा बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में भेजने और हादसों से बचाव के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.