Shahjahnpur News: खुटार सीएचसी में आग लगने से हड़कंप, बाहर निकले मरीज
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सोलर पैनल से निकली केबिल के स्टार्टर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। कई लोग अस्पताल से बाहर निकल गए। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार कुछ दिन पहले सांसद निधि से सीएचसी में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया गया था। गुरुवार को अचानक सोलर पैनल की केबिल के स्टार्टर में आग लग गई। जानकारी होते ही कर्मचारियों ने मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला और अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि सांसद निधि से अस्पताल में सोलर पैनल लगाया गया है। किसी कारण स्टार्टर में आग लगी थी, जिसे समय रहते अग्निशामक यंत्र की मदद से काबू कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.