शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: बारिश के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में तिरपाल डाल रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िये घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई। सीएचसी के डॉक्टर ने गंभीर घायल को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय अपनी गाड़ी से पूरनपुर की ओर निजी अस्पताल लेकर चली गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने खुटार-पुवायां हाईवे जाम कर दिया। क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव से मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे करीब 60 कांवड़ियों का जत्था एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियों में सवार होकर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कांवड़िए की मौत, एक जख्मी गंगाजल लेकर जत्था गोला छोटी काशी में जलाभिषेक ...