शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुटार। लगातार बारिश के बीच सोमवार को खुटार थाने परिसर में स्थित पुलिसकर्मियों के पुराने आवास का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। आवास में उस समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थाने के पीछे बने दो कमरों के इस आवास में पुलिसकर्मी फिरोज सहित अन्य कर्मचारी रहते हैं। लगातार बारिश के चलते खाली पड़े कमरे की छत और दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया। तेज आवाज के साथ मलबा गिरने से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत अंदर रखा सामान बाहर निकाल लिया। बताया गया कि भवन काफी पुराना है। मलबे में वर्ष 1930 की ईंटें मिलने से इसकी उम्र का अंदाजा लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कमरे में दरार दिखाई देने पर वहां रहने वाले पुलिसकर्मी को पहले ही सु...