शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खिरनीबाग मैदान में रविवार को 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में खुशियों के रंग बिखरे। कहीं वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं तो कहीं निकाह पढ़ाकर जोड़ों को नई जिंदगी की शुरुआत कराई गई। शहर के उद्यमी विनय अग्रवाल की पहल पर आयोजित समारोह में 101 कन्याओं का विवाह कराया गया, जबकि आठ जोड़ों का निकाह भी संपन्न हुआ। अलग-अलग परंपराओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के साथ उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए जरूरी सामान भी दिया गया। 25 अक्टूबर को आयोजित समारोह में विवाह की रस्में पूरी होने के बाद नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान और उपहार भेंट किए गए। इसमें अलमारी, डबल बेड का पलंग, फ्रिज और छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम शामिल रहे। सामान मिलने से नव...