Shahjahnpur News: खाद लेने आए ग्रामीणों में मारपीट
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। सहकारी समिति कार्यालय में खाद पहले लेने की होड़ में ग्रामीण भिड़ गये। जमकर रात घूंसे चले। इससे अफरातफरी मच गई। दोपहर सहकारी समिति में खाद वितरण के लिए किसानों की लाईन लगी थी। लाईन में आगे लगने को लेकर बाबूपुर बुजुर्ग और पिपरी खुर्द के कुछ ग्रामीण आपस में भिड़ गये। दोनों गुटों में गाली गलौज और हाथापाई के बाद लात घूंसे चलने लगे। परिसर में भगदड़ मच गई। उपस्थित किसानों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग अलग किया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.