Shahjahnpur News: खादर में अब भी बाढ़ का पानी, तीन मवेशियों की मौत से दहशत
शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन तटवर्ती खादर क्षेत्र में बाढ़ की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। निचले इलाकों के कई गांवों में गलियों, मुख्य मार्गों और खेतों में पानी भरा हुआ है। पैलानी उत्तर गांव की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं गांव के मजरा मस्जिदनगला में बीमारी से तीन मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को एडीएम अरविंद कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पहाड़ों पर हुई बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी फैल गया था। कई गांव अभी भी पानी से घिरे हुए हैं। पैलानी उत्तर में मुख्य मार्ग के साथ गलियों और कुछ घरों तक पानी पहुंच गया। इससे ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.