शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मानसून के दौरान बाढ़ एवं जल आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को हनुमत धाम स्थित खन्नौत नदी में एनडीआरएफ की ओर से मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। अभ्यास में नदी में व्यक्ति के डूबने और नाव पलटने जैसी आपात स्थिति का प्रदर्शन कर रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों को परखा गया। 8वीं वाहिनी गाजियाबाद की मानसून प्री-पोजिशनिंग टीम 8(एम) के जवानों ने मॉक एक्सरसाइज के दौरान नदी में डूब रहे व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू करने का प्रदर्शन किया। इसी दौरान नाव पलटने की स्थिति में एनडीआरएफ टीम ने स्वयं का बचाव करते हुए नाव को सुरक्षित सीधा किया और इसके बाद डूब रहे व्यक्ति को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

आपात स्थिति का प्रदर्शन रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का मौके पर प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण...