Shahjahnpur News: खन्नौत का पानी घरों में, गर्रा ने सुभाषनगर में डाला डेरा
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में नदियों के बढ़ते जलस्तर ने अब रिहायशी इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लोधीपुर की अक्षरधाम कॉलोनी में खन्नौत का पानी घरों के ग्राउंड फ्लोर की आधी से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया है। ख्वाजा फिरोज और हनुमतधाम क्षेत्र में भी जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं गर्रा नदी का पानी सुभाषनगर कॉलोनी के निचले इलाकों में फैल गया है। हालात बिगड़ने पर लोधीपुर और ख्वाजा फिरोज से कई परिवार पलायन कर चुके हैं। लोधीपुर की अक्षरधाम कॉलोनी में पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्राउंड फ्लोर की आधी से अधिक ऊंचाई तक पानी भर जाने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कई परिवार जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। जो लोग अभी रुके हुए हैं, वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.