शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। पुलिस ने चरण के साथ पकड़े गए क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपीय क्षेत्र पंचायत सदस्य को कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि बराह मोहब्बतपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू वर्मा को मुखबिर की सूचना पर गर्रा नदी पुल के पास से पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी राजू वर्मा के पास से 672 ग्राम चरस बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी डड़िया बाजार में मिले एक अज्ञात बाबा को चरस देने जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...