शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि स्वीकृत होने के बाद भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मदनापुर, चौहनापुर, बादशाहनगर समेत कई विद्युत उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मर पास हो चुके हैं, लेकिन कंपनी के ठेकेदार इन्हें नहीं लगा रहे हैं। इससे उमस भरी गर्मी के मौसम में बढ़ते विद्युत लोड के बीच उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रों में दम तोड़ने के कगार पर पहुंचे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव बनाकर मध्यांचल को भेजा गया था। इसके बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराए गए। इसके बावजूद कई स्थानों पर काफी समय बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा...