शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। युवक बिरादरी के स्थापना दिवस पर एबी रिच इंटर कॉलेज में जूनियर और सीनियर वर्ग की नि:शुल्क क्विज आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे व महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है। जूनियर वर्ग में एबी रिच इंटर कॉलेज की स्वाति गौतम, प्रियांशी आर्य और प्रियम केवट विजेता रहे। सीनियर वर्ग में जीएफ कॉलेज की अलकमा प्रथम, मनीषी ताइक्वांडो की खुशबू द्वितीय और जीएफ कॉलेज की शिवानी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में स्तुति गुप्ता, मोहित कंचन, गुंजन, निशा, सैफ और किरन सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...