Shahjahnpur News: क्रिकेट के पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर जैतीपुर मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने रविवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट में मिरगापुर गांव निवासी करन समेत एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। रविवार शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष यूनियन बैंक के पास आमने-सामने आ गए। पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.