शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कोर्ट परिसर के बंदी गृह में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुवायां के बितौनी निवासी दीपक उर्फ टाइमपास पॉक्सो के मामले में 14 दिनों से जिला कारगार में बंद था। शुक्रवार को रिमांड पूरी होने पर पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसके बाद उसे कोर्ट परिसर के बंदी गृह में रखा गया था। दोपहर करीब एक बजे दीपक ने शौचालय में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...