Shahjahnpur News: कोरोकुइयां में नाला न बनने से घर में घुसा पानी
शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। कोरोकुइया गांव में नेहरू इंटर कॉलेज के सामने नाला न होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया। ग्रामीण बलील के घर में पानी भरने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़क और आसपास का पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घर की ओर पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचआई द्वारा नाला न बनाए जाने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द नाला निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। बारिश का पानी इतना भर गया है कि लोग घरों से पानी पंपिंग सेट से निकल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.