Shahjahnpur News: कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, बचाने पहुंचे दो भाई भी पीटे गए
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा में इंटर कॉलेज से लौट रहे छात्र पर पहले से घात लगाए युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र को बचाने पहुंचे उसके दो बड़े भाइयों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव भुड़िया निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र अमर श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज का छात्र है। पीड़ित पक्ष के अनुसार एक दिन पहले कॉलेज से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों से अमर की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवकों ने उसे धमकी भी दी थी। इसकी जानकारी अमर ने घर पहुंचकर अपने बड़े भाइयों विवेक और सुधीर को दी।गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी के समय विवेक और सुधीर अमर को लेने पहुंचे। आरोप है कि जलालाबाद रोड स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.