शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को नवगठित छात्र परिषद स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: संत मैरीज स्कूल में नए छात्र नेताओं ने संभाली कमाननव निर्वाचित छात्र पदाधिकारी छात्र परिषद में पर्व अग्रवाल को हेड बॉय, अविशी अग्रिहोत्री को हेड गर्ल, अथर्व पाण्डेय को वाइस हेड बॉय और अग्रिमा पाण्डेय को वाइस हेड गर्ल चुना गया। उदय तिवारी को स्पोर्ट्स इंचार्ज तथा शिवांग श्रीवास्तव, सहजप्रीत कौर और स्पर्श गुप्ता को एक्टिविटी हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही चारों हाउस के छात्र प्र...