Shahjahnpur News: कैमुआ पुल के आगे डेलखेडा मोड के पास सडक पर लगा कट।
शाहजहांपुर, जुलाई 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। निगोही-खुदागंज के नवनिर्मित मुख्य मार्ग पर जगह-जगह किनारे पर टूट गया है। पहली बरसात के बाद गहरे-गहरे कट होने से लोगो को बडा हादसा होने का डर सता रहा है। निगोही-खुदागंज मार्ग पहले सिंगल रोड था। इससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पडता था। लोगो की मांग पर शासन ने रोड को टू-लेन मंजूरी दी थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छह माह पूर्व इस सडक का लोकार्पण कर दिया गया। यह नवनिर्मित सडक पहली बरसात ही झेल न सकी। कैमुआ पुल के आगे डेलखेडा मोड और कल्याणपुर गांव के पास सडक के किनारे गहरे कट हो गए। कट देख लोगो ने पीडव्लूडी के अधिकारियो को फोन कर हादसे की संभावना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.