Shahjahnpur News: कैनवास पर उतरी कल्पनाएं, रंगों से जीवंत हुई कलाकारों की दुनिया
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शहर में मार्गदर्शन कला प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में अलग-अलग शहरों से आए करीब 60 कलाकारों की कलाकृतियों ने कला प्रेमियों का ध्यान खींचा। विशाल ऑप्टिकल्स कच्चा कटरा मोड़ के पास आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खां और नगर महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मार्गदर्शन कला प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक अजय कुमार वर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- मूकबधिर कलाकार ने कैनवास पर उतारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.