शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: कांट। नगर में चल रही श्रीरामलीला में गुरुवार को राजगद्दी की घोषणा, मंथरा-कैकेयी संवाद और श्रीराम वन गमन की लीला का मंचन किया गया। कैकेयी के वरदान मांगने और श्रीराम के वन जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। मंचन में दिखाया गया कि मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेयी राजा दशरथ से पुराने दो वरदान मांगती हैं। राजा दशरथ उन्हें अपनी इच्छानुसार वर मांगने की अनुमति देते हैं। इस पर कैकेयी श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांग लेती हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: मंथरा की चाल और कैकेयी के वरदान से भावुक हुए दर्शक कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो जाते हैं और शोक में भूमि पर गिर पड़ते हैं।वनवास का निर्णय होने ...