Shahjahnpur News: कैंसर से पीड़ित दरोगा की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: रामपुर जिले में तैनात दरोगा की लंबी बीमारी के चलते शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मौत हो गई। मूलरूप से लखीमपुर जिले के रहने वाले महेंद्र सिंह (58 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात थे। वह काफी समय से रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक महेंद्र सिंह कैंसर से पीड़ित थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोजा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.