शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला फुटबॉल संघ की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें केवी राइजिंग और कर्तव्य अकादमी ने जीत दर्ज की, जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे। मैदान पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के लिए आखिरी समय तक संघर्ष किया। दिन का पहला मुकाबला डॉ. जीएल कनौजिया फुटबॉल टीम और केवी राइजिंग के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मुकाबले के अंतिम क्षणों में केवी राइजिंग के खिलाड़ियों ने शानदार गोल कर मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया। केवी राइजिंग ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में तिलहर फुटबॉल क्लब और होली एंजेल की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लग...