Shahjahnpur News: केबल बाक्स में धमाका, दस हजार लोगों की रात भर गुल रही बत्ती
शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश होने के बाद चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र को दी जाने बाली 33 केवी लाइन केबल बाक्स में तेज धमाका हो गया, जिसके चलते दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गयी। जानकारी के बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराई गयी और रात अधिक हाेने व पानी बरसने के कारण लाइन दुरूस्त नहीं हो पायी। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से रात भर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं लोगों ने बिजली निगम के एक्सईएन से शिकायत की तो भी रात के अंधेरे में कुछ काम नहीं हो पाया, जिसके चलते लोगों ने मोबाइल की टार्च जलाकर काम चलाना पड़ा। नाराज लोगों ने बताया कि हर रोज बिजली की समस्या होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली सप्लाई बंद होने में कुर्रिया कलां सहित कई कई फीडर की बिजली सप्लाई बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.