शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। बिजली की केबल काटने का विरोध करने पर चार लोगों ने घर में घुसकर तीन लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सिकरहानिया गांव निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि गांव का राजेश आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 11 सितंबर को राजेश उसकी बिजली की केबल काट रहा था। विरोध करने पर राजेश, उसके पुत्र अरविंद, महेश और छोटू ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट की। बचाने आए पिता रामखिलावन, मां मीना देवी और बहन क्रांति देवी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...